{"_id":"5b07a1b24f1c1bfd6e8b47e6","slug":"hemkund-sahib-yatra-2018-start-from-25-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा, 4500 यात्री हुए पहली असदास में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा, 4500 यात्री हुए पहली असदास में शामिल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 May 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
hemkund sahib
- फोटो : amar ujala bureau
सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार को आम दर्शनों के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा का श्रीगणेश हो गया। सुबह 8 बजे घांघरिया से पंच प्यारों की अगुवाई में यात्रियों का जत्था हेमकुंड के लिए रवाना हुआ। सुबह 9 बजे कपाट खुले। साढ़े 9 बजे से हेमकुंड में पहली अरदास शुरू हो गई है। हेमकुंड में करीब 4500 यात्री मौजूद हैं।
विज्ञापन
गोविंदघाट में सुखमणी पाठ के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने पहले जत्थे को घांघरिया के लिए रवाना किया था। गोविंदघाट में तीर्थयात्रियों की दिनभर चहल-पहल बनी रही। यात्रा के लिए देश विदेश से श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन