फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hello Vinod Kumar Where are you at this movement

हैलो विनोद कुमार व्हेयर आर यू एट दिस मूवमैंट

Thu, 30 Jun 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hello Vinod Kumar Where are you at this movement
साइबर ठग ने व्हॉटसएप पर डीएम की फोटो लगाकर एसडीएम को मैसेज भेज मदद मांगी। संदेह होने पर एसडीएम ने डीएम को फोन कर मामले से अवगत कराया। फेक आईडी की बात सामने आने पर डीएम के आदेश पर इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को विकासनगर के एसडीएम विनोद कुमार के फोन पर डीएम डॉ. आर राजेश कुमार की फोटो लगी व्हाटसएप आईडी से मैसेज आया कि ‘हेलो विनोद कुमार आप कैसे हैं’। वह कुछ समझ पाते कि तुरंत बाद दूसरा मैसेज आया ‘आप इस समय कहां हैं।’ वह मैसेज का जवाब देने ही वाले थे कि तभी तीसरा मैसेज आ गया। मैसेज पर मैसेज देखकर एसडीएम असमंजस में पड़ गए। उस मैसेज में यह भी कहा गया था कि ‘मैं एक जरूरी मीटिंग में हूं, कुछ जरूरी मदद चाहिए।’
विज्ञापन

इस पर उन्हें संदेह हुआ। थोड़ी देर सोचकर एसडीएम ने डीएम को फोन कर मैसेज के संबंध में बात की। उन्होंने मैसेज भेजने से इनकार करते हुए मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल के माध्यम से कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में फेक आईडी बनाने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी मिल रही है कि राजस्थान में किसी स्थान से यह फेक आईडी संचालित की जा रही थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैसेज भेजने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, देहरादून के पुलिस कप्तान डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि मामले मुकदमा कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो लगाकर कोई बात करे तो सूचित करें : डीएम
फेक आईडी से विकासनगर के एसडीएम को व्हॉटसएप मैसेज आने के बाद डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोई व्यक्ति उनकी व्हॉटसएप पर फोटो लगाकर कॉल या मैसेज करे तो तत्काल पुलिस या साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed