फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   helipad in kedarnath

हेलीकॉप्टर पर चढ़कर केदारनाथ पहुंचेगी मशीन

Thu, 10 Jul 2014 09:50 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
helipad in kedarnath

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने अधिकारियों के साथ केदारनाथ का दौरा किया। उन्होंने वायुसेना के एमआई-26 हेलीकॉप्टर के लिए प्रस्तावित हेलीपैड की भूमि का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


केदारनाथ मंदिर और बाजार की सुरक्षा के लिए नदी किनारे सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा खतरनाक हो चुके भवनों को भी गिराया जाना है।

एमआई 26 से जाएंगी मशीनें
इसके लिए धाम में भारी मशीनें पहुंचाई जानी है, लेकिन यह मशीनें विशालकाय मालवाहक हेलीकॉप्टर एमआई-26 से ही केदारनाथ तक पहुंचाई जा सकती हैं। यह मशीनें खोलकर गौचर हवाई अड्डे से केदारनाथ तक इसी हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर केदारनाथ धाम में 50 गुणा 100 मीटर क्षेत्रफल के हेलीपैड का निर्माण किया जाना है। हेलीपैड निर्माण की जिम्मेदारी निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव ने किया निरीक्षण
कुछ दिन पूर्व डीएम डॉ. राघव लंगर ने हेलीपैड के लिए जमीन चिह्नित की थी। एमआई-17 की लैंडिंग केदारनाथ मंदिर से करीब 700 मीटर पहले होगी। इसी के समीप पूर्व में निर्मित हेलीपैड भी है। इसी चिह्नित जमीन का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।


अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, लोनिवि सचिव अमित नेगी, आपदा प्रबंधन सचिव भास्करानंद हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे। डीएम डॉ. लंगर ने बताया कि हेलीपैड का निर्माण 15 अगस्त तक करने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed