फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter service will soon start between Barkot and Chinyalisaur Uttarkashi Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बड़कोट-चिन्यालीसौड़ में जल्द शुरू होगी हेली सेवा, चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस का संचालन भी होगा

Tue, 13 Jan 2026 12:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 13 Jan 2026 12:54 PM IST
सार

 बड़कोट-चिन्यालीसौड़ में जल्द हेली सेवा शुरू होगी। साथही चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस का संचालन भी होगा।

विज्ञापन
Helicopter service will soon start between Barkot and Chinyalisaur Uttarkashi Uttarakhand news in hindi
हेली - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरकाशी के बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में शीघ्र हेली सेवा शुरू होगी। उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ होते हुए चंडीगढ़ के लिए नियमित रोडवेज की बस का संचालन होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल को ये आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए।

विज्ञापन


मनवीर ने बड़कोट हेलिपैड के चहारदीवारी एवं सड़क डामरीकरण के लिए 188 लाख 54 हजार रुपये स्वीकृत करने के लिए सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हेली सेवाओं के संचालन से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी के साथ ही आपदा, मरीजों के इमरजेंसी शिफ्टिंग में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: मकर संक्रांति कल...पुण्य स्नान 15 जनवरी को भी, अब छह मास के लिए उत्तरायण हो जाएंगे सूर्य
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी से चंडीगढ़ आने-जाने के लिए अभी तक कोई भी रोडवेज बस संचालित न होने के कारण लोगों को चंडीगढ़ आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि उत्तरकाशी से चिन्याली होते हुए चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाए। सीएम धामी ने मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed