{"_id":"5754f8674f1c1bbd46109792","slug":"helicopter-service-again-continue-for-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहस्रधारा से केदारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहस्रधारा से केदारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बहाल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहस्रधारा स्थित हेलीपैड से केदारनाथ धाम से हेलीकॉप्टर सेवा रविवार को फिर से बहाल हो गई। हेलीपैड पर ईंधन का ड्रम लुढ़काए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सहस्रधारा से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार के हस्तक्षेप के बाद यह सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। सचिव नागरिक उड्डयन अमित सिंह नेगी ने हेलीकॉप्टर सेवा बहाल होने की पुष्टि की है। डीजीसीए के डीजी के नेतृत्व में केदारनाथ से लौट रही टीम ने सहस्रधारा हेलीपैड पर कुछ कर्मियों को ईंधन का ड्रम लुढ़काते हुए देखा था।
विज्ञापन
इसके बाद वहां से हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई थी। रोक के बाद शुक्रवार व शनिवार को सहस्रधारा स्थित हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भर सकी थी। हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने के बाद मामला प्रदेश सरकार के बाद पहुंच गया। सरकार स्तर से हस्तक्षेप के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन
सचिव नागरिक उड्डयन अमित सिंह नेगी ने बताया कि इस मामले का हल निकाल लिया गया है। सहस्रधारा स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो गई है। एक कंपनी के कुछ कर्मचारी थे, जो ईंधन से भरा ड्रम लुढ़का रहे थे। संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।