फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   helicopter for kedarnath will book from gmvn

यहां से बुक होगा केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर, नियमों में हुआ बदलाव

Mon, 19 Feb 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
helicopter for kedarnath will book from gmvn
kedarnath temple - फोटो : amar ujala

केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को इस बार हेलीकॉप्टर बुक कराने के लिए टिकट यहां से कराना होगा। टिकट बुक करने की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन


इसके अलावा हेली सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग साइट्स पर जाकर भी की जा सकेगी। हेलीसेवा के टिकट बुकिंग में बदलाव को लेकर जीएमवीएन अधिकारियों और आनलाइन बुकिंग साइट्स के प्रतिनिधियों की बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले यात्रा सीजन के दौरान केदारनाथ हेली सेवा टिकट की कालाबाजारी की शिकायत बड़ी संख्या में मिली थी। पिछले साल टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी टूर आपरेटर्स के पास थी। नागरिक उड्डयन विभाग ने इस साल इसमें बदलाव करने की योजना बनाई हैा दिल्ली में 16 फरवरी को आयोजित बैठक में इसको लेकर आपरेटर्स की राय मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश के मुताबिक आगामी यात्रा सीजन  के दौरान केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक करने की जिम्मेदारी जीएमवीएन को सौंपी जा सकती है। इसके अलावा यात्रा डाट कॉम और मेक माई ट्रिप डाट कॉम पर भी हेली सेवा के टिकट बुक करने की सुविधा दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।

कपाट खुलने से एक माह पहले पूरी हो जाएगी टेंडर प्रक्रिया

helicopter for kedarnath will book from gmvn

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से एक माह पहले हेली सेवा के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसके लिए जल्द ही हेली सेवा के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

इसका मकसद यह है कि एक माह पहले आपरेटर्स तय हो जाने की स्थिति में हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए वक्त मिल जाएगा। एक माह पहले प्रक्रिया पूरी होने की स्थिति में यात्रियों को आपरेटर्स और किराये के बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

उड़ान-2 स्कीम के तहत शुरू होने वाली हेली सेवा के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने चार हेलीपैड्स के इस्तेमाल के लिए सेना से अनुमति मांगी है। इसको लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन और रक्षा मंत्रालय के स्तर पर बातचीत होगी। विभाग की योजना  अल्मोड़ा, नैनीताल, धारचूला और जोशीमठ में स्थित सेना के हेलीपैड को उड़ान स्कीम में शामिल करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed