फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter Crash Aryan Aviation operations suspended for Chardham Yatra, now DGCA will investigate

Helicopter Crash: चारधाम यात्रा के लिए आर्यन एविएशन का परिचालन निलंबित, अब डीजीसीए करेगा जांच

Sun, 15 Jun 2025 09:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Jun 2025 09:23 PM IST
सार

आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर जो केदारनाथ से आर्यन हेलिपैड, गुप्तकाशी सेक्टर में उड़ान भर रहा था हादसे का शिकार हो गया। इसमें पांच यात्री, एक शिशु और चालक दल का एक सदस्य सवार था।

विज्ञापन
Helicopter Crash Aryan Aviation operations suspended for Chardham Yatra, now DGCA will investigate
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नागर विमानन मंत्रालय ने चारधाम यात्रा के लिए आर्यन एविएशन का संचालन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मेसर्स ट्रांसभारत एविएशन के दो हेलिकॉप्टर समान रूप से खराब मौसम की स्थिति में उड़ान भरते पाए गए। इसके बाद हेलिकाॅप्टरों को उड़ा रहे पायलट कैप्टन योगेश ग्रेवाल व कैप्टन जितेंद्र हरजाई का लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर जो केदारनाथ से आर्यन हेलिपैड, गुप्तकाशी सेक्टर में उड़ान भर रहा था हादसे का शिकार हो गया। इसमें पांच यात्री, एक शिशु और चालक दल का एक सदस्य सवार था। शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि संभावित कारण नियंत्रित उड़ान से दुर्गम भूभाग में उड़ान (सीएफआईटी) हो सकता है, क्योंकि घाटी के प्रवेश क्षेत्र में खराब दृश्यता और व्यापक बादल छाए होने के बावजूद हेलिकॉप्टर कथित तौर पर हवा में था। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की विस्तृत जांच के माध्यम से सटीक कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन

Kedarnath Helicopter Crash: आर्यन हेली एविएशन कंपनी पर मुकदमा दर्ज, हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई सात लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान योग्यता, सुरक्षा और प्रचालन से संबंधित अधिकारियों को तत्काल तैनात करें
विमानन मंत्रालय ने कहा कि घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। जिसमें उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सचिव (नागर विमानन), डीजीसीए और संबंधित टीम शामिल हुई। इसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई। यूसीएडीए को निर्देश दिया गया है कि वह सेवाओं को पुनः आरंभ करने से पहले सभी ऑपरेटरों और पायलटों के साथ व्यापक समीक्षा करें। नागर विमानन मंत्रालय ने डीजीसीए को निर्देश दिया है कि वह केदारनाथ घाटी में सभी हेलिकॉप्टर गतिविधियों की सक्रिय निगरानी करने तथा यूसीएडीए कमान एवं नियंत्रण कक्ष के कामकाज की समीक्षा के लिए उड़ान योग्यता, सुरक्षा और प्रचालन से संबंधित अधिकारियों को तत्काल तैनात करें। मंत्रालय ने कहा कि विमानन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और किसी भी ऑपरेटर को मौसम संबंधी और अन्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए उड़ानें नहीं भरनी चाहिए।मंत्रालय ने डीजीसीए को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे सभी प्रावधानों को पूरी सख्ती के साथ लागू करें और यह सुनिश्चित करें कि मानव जीवन के महत्व को ध्यान में रखते हुए उड़ान में अनुशासन हर कीमत पर बनाए रखा जाए।

डीजीसीए करेगा जांच
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ ने सोनिका ने बताया कि केदारनाथ घाटी में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में डीजीसीए को अवगत कराया गया है। हादसा किन कारणों से हुआ है, इसकी जांच डीजीसीए करेगा। डीजीसीए ने आर्यन एविएशन की हेली सेवा का संचालन निलंबित करने के साथ ही पायलटों का लाइसेंस में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed