फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli services For Kedarnath dham on Affordable fare Now in char dham yatra 2020

चारधाम यात्रा: केदारनाथ के लिए सस्ती हुई हेली सेवा, अब देना होगा केवल इतना किराया

Mon, 02 Mar 2020 08:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Mar 2020 08:17 PM IST
सार

  • 29 अप्रैल से शुरू हो रही है केदारनाथ यात्रा, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पिछले साल से कम किया किराया

विज्ञापन
Heli services For Kedarnath dham on Affordable fare Now in char dham yatra 2020
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए किराये की दरें तय कर दी हैं। फाटा से केदारनाथ तक प्रति यात्री एक तरफ का किराया 2360 और सिरसी से 2349 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले साल की तुलना में यूकाडा ने किराये में कमी की है।

विज्ञापन


इस बार भी यूकाडा ने फाटा, सिरसी, गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेलीसेवा संचालित करने के लिए नौ हेली एविएशन को टेंडर आवंटित किए हैं। फाटा और सिरसी से हेली सेवा के लिए किराये की दरें भी तय कर दी हैं। जबकि गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का किराया अभी तय नहीं हुआ है। इसके लिए कंपनियों से बातचीत चल रही है। इसी तरह हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का किराया तय किया जाना है।

विज्ञापन

यूकाडा के निदेशक आशीष भटगाईं ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार केदारनाथ हेली सेवा का किराया कम हुआ है। फाटा से केदारनाथ के लिए पिछले साल एक तरफ का किराया 2399 रुपये प्रति यात्री था, जबकि इस बार 2360 रुपये कर दिया गया है।

 

फाटा से केदारनाथ आने और जाने का किराया प्रति यात्री 4720 रुपये होगा। इसी तरह सिरसी से केदारनाथ के लिए आने जाने का किराया 4698 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि किराया तय होने के बाद जल्द ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed