फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli service will start from Dehradun to Adi Kailash and Om Parvat from 15 November

Exclusive: देहरादून से आदि कैलाश, ओम पर्वत के लिए 15 नवंबर से शुरू होगी हेली सेवा, इतना रहेगा किराया

Sun, 06 Oct 2024 07:07 PM IST
अलका त्यागी चंद्रमोहन कोठियाल, जौलीग्रांट(देहरादून)
चंद्रमोहन कोठियाल, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2024 07:07 PM IST
सार

इस सेवा को लेकर सरकार और कंपनी के बीच एक एमओयू भी साइन किया गया है। कंपनी ने हवाई सेवा शुरू करने को आदि कैलाश और ओम पर्वत के ऊपर ट्रायल उड़ान पूरी कर ली है।

विज्ञापन
Heli service will start from Dehradun to Adi Kailash and Om Parvat from 15 November
हेली सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों (बदरी और केदार) के लिए अपनी सेवाएं देने वाली हेली कंपनी रुद्राक्ष एविएशन आगामी 15 नवंबर से भगवान शिव के निवास स्थान आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए अपनी हेली सेवाएं शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


इस सेवा को लेकर सरकार और कंपनी के बीच एक एमओयू भी साइन किया गया है। कंपनी ने हवाई सेवा शुरू करने को आदि कैलाश और ओम पर्वत के ऊपर ट्रायल उड़ान पूरी कर ली है। रुद्राक्ष का एमआई 17 डबल इंजन हेलिकॉप्टर 15 नवंबर से 20 श्रद्धालुओं को लेकर पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए उड़ान भरेगा।

विज्ञापन

Uttarakhand: चौखंबा ट्रैक पर फंसे दो विदेशी पर्वतारोहियों का रेस्क्यू, 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए कंपनी ने प्रति श्रद्धालु किराया 66,000 रुपये तय किया है, जिसमें से 26000 रुपये सरकार अनुदान दे रही है। यानि श्रद्धालुओं को कुल 40 हजार रुपये प्रति पैसेंजर चुकाने पड़ेंगे। कैबिनेट में मंजूरी के बाद रुद्राक्ष के साथ पर्यटन विभाग ने एमओयू भी साइन कर लिया है।

कंपनी ने सेवाओं का विस्तार करते हुए सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है, जिसमें 15 नवंबर से आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए यात्रा शुरू की जा रही है। 40 हजार रुपये प्रति पैसेंजर चुकाने होंगे। सरकार प्रति यात्री 26 हजार रुपये का अनुदान दे रही है। कुछ ही दिन में संबंधित जानकारी उत्तराखंड टूरिज्म की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी, जिससे श्रद्धालु अपनी बुकिंग करा सकेंगे।
-पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed