{"_id":"68d43feee756e5ead2057e2e","slug":"heli-service-from-pithoragarh-to-munsyari-and-dharchula-will-start-from-1-october-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heli Seva: अच्छी खबर...पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से शुरू होगी हेली सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heli Seva: अच्छी खबर...पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से शुरू होगी हेली सेवा
Thu, 25 Sep 2025 12:32 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:32 AM IST
सार
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद हैरिटेज एविएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेली सेवा के विस्तार का आग्रह किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।
विज्ञापन
Rishikesh: रोमांच के शौकीनों का इंतजार खत्म, इस दिन से गंगा में शुरू होगी रिवर राफ्टिंग
विज्ञापन
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। सीमावर्ती जिला के लिए हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।