फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy snowfall increased difficulties for India

भारी बर्फबारी ने बढ़ाई भरम की मुश्किलें

Fri, 10 Jan 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall increased difficulties for India
बर्फबारी के बीच कनासर में पैदल आवाजाही करते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
भारी बर्फबारी को देखकर भले ही पर्यटकों के चेहरे खिल रहे हों। लेकिन बर्फबारी ने क्षेेत्रीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के चलते भरम क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव की बत्ती बीते 48 घंटों से गुल है। साथ ही पेयजल लाइनों में भी पानी जम गया है। ग्रामीण बर्फ को पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। अधिक बर्फ पड़ने से लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन तक लगातार हुई बर्फबारी के चलते लोखंडी, लोहारी, लेबरा, उदावा, जाडी, भंगार समेत एक दर्जन से अधिक गांव में चार फिट तक बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। भारी मात्रा में बर्फबारी होने के कारण इन गांव में पानी की सप्लाई करने वाली पेयजल लाइन भी पूरी तरह से जम गई है। जिस कारण इन गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लाइट न होने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए दिन काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोहारी गांव के बीडीसी रमेश चौहान, शेर सिंह चौहान, धूम सिंह चौहान, विनोद चौहान आदि का कहना है कि बीते मंगलवार से गांव में बिजली नहीं है। कई दशकों के बाद क्षेत्र में इतनी भारी बर्फबारी हुई है। कहा कि यूपीसीएल के अधिकारी भी सड़क मार्ग न खुलने तक बिजली आपूर्ति बहाल करने में असमर्थता जता रहे हैं। वहीं यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि अधिक बर्फबारी के कारण बिजली लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क खुलते ही बिजली आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन

ककाड़ी में भी अंधेरा
साहिया। 33केवी की बिजली लाइन में फाल्ट आने से बीते दो दिन से ककाड़ी गांव में भी अंधेरा पसरा हुआ है। जिस कारण लोगों को दिन काटने में खासा दिक्कतें पेश आ रही हैं ग्रामीण जीत सिंह बिष्ट, अमर सिंह, खजान सिंह, बिरेंद्र सिंह बिष्ट आदि का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से बिजली लाइन को जोड़ने की गुहार लगाई जा चुकी है। बावजूद इसके समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed