केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ के बाद मंगलवार दोपहर बाद बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी होने से मौसम और भी लुभावना हो गया।
चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
जिले में हालांकि सुबह से चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ देर तक बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा।
सड़कें हो गई जाम
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम में आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम सुधरने से ठंडी हवाओं का प्रकोप भी कम रहा।
धाम में मंदिर परिसर में करीब साढ़े पांच फीट और अन्य स्थानों पर कहीं छह तो कहीं आठ फीट तब बर्फ मौजूद है।
इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम माइनस सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।