फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Snow up to six meters high accumulated on Gangotri Highway ahead of Bhairav Ghati

Snowfall: चौथे दिन भी नहीं खुला गंगोत्री हाईवे, कई जगह जमी छह मीटर तक ऊंची बर्फ, रास्ता खोलने में जुटीं टीमें

Mon, 04 Mar 2024 06:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Mar 2024 06:21 PM IST
सार

Uttarkashi News: झाला से गंगोत्री तक हाईवे पर धराली से भैरवघाटी और भैरवघाटी से गंगोत्री तक कई जगह 100 मीटर लंबाई और छह मीटर ऊंचाई में बर्फ जमा है।

विज्ञापन
Heavy Snow up to six meters high accumulated on Gangotri Highway ahead of Bhairav Ghati
गंगोत्री हाईवे खोलने में जुटी टीमें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते तीन दिनों से बंद गंगोत्री हाईवे चौथे दिन भी नहीं खुल पाया है। हाईवे पर सुक्की टॉप से झाला तक आवाजाही बहाल हो गई है, लेकिन झाला से गंगोत्री तक हाईवे पर भारी बर्फ होने से हाईवे बंद है। इस हिस्से में बर्फ हटाने के लिए बीआरओ ने अपनी मशीनें व श्रमिक लगाए हैं। बर्फबारी के चलते हर्षिल घाटी के चार सहित यमुनाघाटी का एक ग्रामीण मोटर मार्ग भी बंद हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बंद हो गया था। सोमवार को मौसम खुला तो बीआरओ ने मशीनों व श्रमिकों की मदद से सुक्की टॉप से झाला तक दस किमी हिस्से पर आवाजाही बहाल कर दी। हालांकि, यहां अभी सुरक्षा की दृष्टि से केवल फोर बाइ फोर चेन लगे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन


घूमना है तो बस कर लें पैकिंग: औली में जमी तीन फीट बर्फ, जन्नत सा नजारा चारों ओर; तस्वीरें देख नहीं रुकेंगे कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह जमी छह मीटर ऊंची बर्फ

झाला से गंगोत्री तक हाईवे पर धराली से भैरवघाटी और भैरवघाटी से गंगोत्री तक कई जगह 100 मीटर लंबाई और छह मीटर ऊंचाई में बर्फ जमा है। जिसके कारण बीआरओ को बर्फ हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस काम के लिए बीआरओ ने दो व्हील लोडर, एक डोजर, एक जेसीबी मशीन व श्रमिकों को काम पर लगाया है।

बर्फबारी के चलते हर्षिल घाटी के हर्षिल मुखबा, हर्षिल बगोरी, पयारा झाला, जसपुर पुराली व यमुनाघाटी का कुंवा कफनोल मोटरमार्ग बर्फबारी के चलते बंद है। उधर, यमुनोत्री हाईवे सोमवार सुबह गिनोटी के पास पेड़ गिरने के कारण अवरूद्ध हो गया था। जिसे बाद में बहाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed