फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Rainfall in Haridwar Ganga water level on danger mark Landslide and Waterlogging

Haridwar: बारिश से शहर हुआ जलमग्न, खतरे के निशान तक पहुंची गंगा, ब्रह्मपुरी में पहाड़ से सड़क पर आया मलबा

Tue, 11 Jul 2023 11:17 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jul 2023 11:17 AM IST
सार

Haridwar Rainfall News: बारिश के बाद ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुबह पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Heavy Rainfall in Haridwar Ganga water level on danger mark Landslide and Waterlogging
हरिद्वार में सड़क पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश से अब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा चेतावनी रेखा से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। डीएम ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा के आस-पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए हैं। वहीं, बारिश के चलते शहर से देहात तक पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। उधर, ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुबह पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


Gangotri Highway: भारी बारिश के बाद गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, चार की मौत

विज्ञापन

बारिश में भी कांवड़ यात्रियों की उमड़ी भीड़, हाईवे जाम

हरिद्वार में बारिश में भी कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, बारिश के कारण हाईवे पर भी जाम लग गया है। उधर, व्यवस्था बनवाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह खुद मैदान में उतरे। उन्होंने सिंहद्वार से प्रेमनगर आश्रम चौक तक हाइवे पर व्यवस्था दुरुस्त कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खानपु में15 हजार बीघा भूमि जलमग्न

गंगा नदी में आया बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की 15 हजार बीघा कृषि भूमि में फैल गया है। वहीं, कई गांवों में आबादी तक भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। तहसील प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहा है। रविवार तड़के से हो रही बारिश के चलते गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed