Haridwar: बारिश से शहर हुआ जलमग्न, खतरे के निशान तक पहुंची गंगा, ब्रह्मपुरी में पहाड़ से सड़क पर आया मलबा
Haridwar Rainfall News: बारिश के बाद ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुबह पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया।
विस्तार
हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश से अब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा चेतावनी रेखा से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। डीएम ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा के आस-पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए हैं। वहीं, बारिश के चलते शहर से देहात तक पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। उधर, ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुबह पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया।
Gangotri Highway: भारी बारिश के बाद गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे यात्रियों के तीन वाहन, चार की मौत
बारिश में भी कांवड़ यात्रियों की उमड़ी भीड़, हाईवे जाम
हरिद्वार में बारिश में भी कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, बारिश के कारण हाईवे पर भी जाम लग गया है। उधर, व्यवस्था बनवाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह खुद मैदान में उतरे। उन्होंने सिंहद्वार से प्रेमनगर आश्रम चौक तक हाइवे पर व्यवस्था दुरुस्त कराई।
खानपु में15 हजार बीघा भूमि जलमग्न
गंगा नदी में आया बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की 15 हजार बीघा कृषि भूमि में फैल गया है। वहीं, कई गांवों में आबादी तक भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। तहसील प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहा है। रविवार तड़के से हो रही बारिश के चलते गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।