फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon 2020 Update: heavy rain warning today

Uttarakhand Weather: राजधानी देहरादून समेत आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 08 Jul 2020 12:01 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon 2020 Update: heavy rain warning today
- फोटो : फाइल फोटो

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने की होने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार आज राजधानी देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


साथ ही कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा। अगले एक हफ्ते तक ज्यादातर जगह भारी या बहुत भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

देवप्रयाग और कौड़ियाला के बीच रात में हल्के वाहन भी नहीं चलेंगे  

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर कौड़ियाला से देवप्रयाग के बीच 30 किलोमीटर के पैच में रात के वक्त हल्के वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। टिहरी प्रशासन ने मानसून में तोता घाटी में सड़कों की खराब हालत देखते हुए रात आठ बजे से लेकर सुबह पांच तक बजे आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।

कौड़ियाला से देवप्रयाग के बीच तोताघाटी में इस वक्त पहाड़ कटान का काम चल रहा है। यहां छह मीटर की सड़क है, जो कटिंग की वजह से बेहद संकरी हो गई है। इस पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। लिहाजा, वाहनों की आवाजाही में जोखिम है।

तोताघाटी में बीती चार जुलाई को निरीक्षण के बाद एसडीएम, कीर्तिनगर अजयवीर सिंह ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। पीडब्ल्यूडी एनएच खंड ने भी एसडीएम को पत्र भेज रात के वक्त सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने का आग्रह किया था।

हाईवे बार-बार हो रहा बाधित
सोमवार रात हुई भारी बारिश से उफल्डा और चमधार के नजदीक हाईवे बाधित हो गया। दोनों स्थानों पर पीडब्ल्यूडी एनएच खंड ने मलबा हटाकर सुबह के वक्त यातायात बहाल कर दिया। 

पीडब्ल्यूडी ने रात के वक्त वाहनों की आवाजाही पर रोक को लेकर पत्र भेजा था। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर अगले आदेश तक छोटे वाहन प्रतिबंधित किए हैं। 
मंगेश घिल्डियाल, डीएम टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed