फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain likely in 48 hours

48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

Thu, 01 Jul 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain likely in 48 hours
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानीके अलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

37.8 डिग्री रहा पारा, दूनवासियों का छूटा पसीना
देहरादून। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। 15 अप्रैल के बाद तापमान का यह रिकार्ड सबसे अधिक है। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था।

बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री पहुंचने से जबरदस्त गर्मी रही। सूरज की तपिश देखकर लोग घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पाए। विशेष परिस्थितियों में जो लोग घरों या दफ्तरों से बाहर निकले, वे पसीने से तरबतर हो गए। सूरज के तेवर सुबह आठ बजे से ही कड़े थे। आलम यह रहा कि पंखे और कूलर से भी गर्मी से निजात नहीं मिली। रात नौ बजे भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed