{"_id":"595a13e64f1c1b9b7e8b4c42","slug":"heavy-rain-in-char-dham-yatra-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः चारधाम यात्रा रूट पर लगातार बारिश, केदारनाथ में नाला ऊफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः चारधाम यात्रा रूट पर लगातार बारिश, केदारनाथ में नाला ऊफान पर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Jul 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
kedarnath route
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के शुरू होती ही बादलों ने उत्तराखंड के पहाड़ पर विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। चारधाम यात्रा रूट पर लगातार बारिश होने से यहां बदरीनाथ नेशनल हाईवे जगह-जगह बाधित हो रहा है। वहीं केदारनाथ में भीमनाला पड़ाव पर बरसाती नाले के ऊफान पर आने से खतरे की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को बदरीनाथ राजमार्ग विभिन्न स्थानों पर मलबा आने के कारण लगातार बाधित हो रहा है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ और रड़ांग बैंड अवरुद्ध होने से हाईवे पर तीर्थयात्रा वाहनों के पहिये थम गए। हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारु है। सुबह 10 बजे तक गोविंदघाट से हेमकुंड के लिए रवाना 665 तीर्थयात्री हुए थे।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को केदारनाथ पैदल यात्रा पांच घंटे देर से शुरू हुई। प्रात: 10 बजे सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 437 श्रद्धालु छोड़े गए। वहीं केदारनाथ यात्रा पड़ाव पर भीमनाला में ऊफान आने से यात्रियों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
मुनकटिया में भारी मलबा आने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पांच घंटे अवरुद्ध रहा। उधर, मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में भी राज्य में बारिश के साथ ही रुद्रप्रयाग व चमोली के साथ ही कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की है।