फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   heavy rain alert in uttarakhand again

जून के आखिरी हफ्ते में उत्तराखंड पहुंचेगी ‘मानसून एक्सप्रेस’

Tue, 21 Jun 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Jun 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in uttarakhand again
- फोटो : अमर उजाला

मानसून का इंतजार खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अभी तक के अनुमान के मुताबिक 48 घंटे में मानसून एक्सप्रेस पटना, जबलपुर से उत्तर प्रदेश में एंट्री कर जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद चूंकि नजदीकी प्रदेशों में उत्तराखंड है, इसलिए जून के अंतिम सप्ताह में यहां भी मानसून पहुंचने की उम्मीद है। अच्छी खबर यह भी है कि अभी तक प्रदेश में मानसून को लेट नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन


देश के बाकी हिस्सों में मानसून के देरी से पहुंचने को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है, लेकिन उत्तराखंड के लिहाज से स्थिति बेहतर है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने का समय 22 से 30 जून के बीच माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून यहां पहुंच सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे में मानसून यूपी के बड़े हिस्से पर दस्तक देने जा रहा है। इसके बाद उत्तराखंड में इसके आने की संभावना है। हालांकि, अभी तारीख की घोषणा मौसम विभाग ने नहीं की है।

मौसम विभाग के के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पुराना रिकॉर्ड देखें तो उत्तराखंड के लिहाज से मानसून समय पर चल रहा है। पूरी उम्मीद है कि प्रदेश में मानसून समय से पहुंच जाएगा।

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

heavy rain alert in uttarakhand again
बारिश से बेहाल हुई सड़क - फोटो : अमर उजाला

​राजधानी देहरादून में मंगलवार की सुबह गरज के साथ तेज बारिश शुरू हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में कमी दर्ज की गई।

दून के साथ राज्य के अन्य जिलों में भी मंगलवार की सुबह बारिश का दौर जारी रहा। उधर, पिछले कुछ दिनों से मौसम विभाग उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। सोमवार को भी विभाग ने राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई थी।

उत्तराखंड में छह जिलों में आगामी 48 घंटे भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून में भारी बारिश की संभावना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बारिश हो रही है। राजधानी में बारिश की वजह से दिन के तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed