फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain alert in seven districts of uttarakhand badrinath Highway open

सात जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में खुला

Sun, 11 Aug 2019 07:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
heavy rain alert in seven districts of uttarakhand badrinath Highway open
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


इस दौरान कई जगह तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, सुबह से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे खुला, यात्रियों के वाहनों को किया जा रहा रवाना

लामबगड़ में भूस्खलन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण शनिवार शाम को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे सुबह खोल दिया गया। प्रशासन की टीम पहले धाम में रोके गए तीर्थयात्रियों के वाहनों को वहां से रवाना कर रही है। 

बता दें कि शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से लगभग 600 तीर्थयात्रियों को जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम में रोका गया है। लामबगड़ में हाईवे बार-बार अवरुद्ध हो रहा था। 

जिससे बाद बदरीनाथ धाम जा रहे करीब 500 तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोका गया है, जबकि बदरीनाथ से लौट रहे करीब एक सौ तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ में ही रोका गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed