फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy Fine for vehicle Modified in Motor Vehicle Act 2019

वाहन मॉडिफाइड करने-कराने वालों की अब खैर नहीं, दुकानदार और मालिक दोनों पर लगेगा भारी जुर्माना

Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy Fine for vehicle Modified in Motor Vehicle Act 2019
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी देहरादून में निर्धारित मानकों के विपरीत गाड़ियाें में अपने स्तर पर बदलाव करने, प्रेशर हार्न, हूटर, रिफ्लेक्टर, चकाचौंध करने वाली लाइटें व कानफोडू साइलेंसर लगाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अब इन चीजों को बेचने वाली एजेंसियों व दुकानदारों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही वाहन स्वामियों पर भी पांच हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। 
विज्ञापन


एआरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि राजधानी में अनेक ऐसी दो व चार पहिया गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं जिनमें बदलाव किया गया है, इन गाड़ियों में कानफोडू प्रेशर हार्न भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें निर्धारित मानकों वाले साइलेंसर की जगह मॉडीफाइड साइलेंसर लगाए गए हैं जो गलत हैं। ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। बकौल, एआरटीओ राजधानी के सभी ऑटो डीलर्स व दुकानदारों के यहां विभागीय टीम भेजकर जांच कराई जाएगी, जिसके पास भी प्रेशर हार्न या स्टाइल वाले साइलेंसर मिलेंगे, उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

मौके पर कंपाउडिंग कराने वाले डीलर्स व दुकानदार पर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। अन्यथा की स्थिति में जुर्माना अदालत को भेजा जाएगा। गाड़ियाें में प्रेशर हार्न व स्टाइल वाले साइलेेंसर लगाने वाले वाहन स्वामियों पर भी पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

चार हजार रुपये तक प्रेशर हार्न तो 10000 रुपये तक बिक रहे साइलेंसर 

ऑटो कारोबारियों की ही मानें तो बाजार में 200 रुपये से लेकर चार हजार रुपये में प्रेशर हार्न उपलब्ध हैं। जबकि साइलेंसर 500 रुपये से लेकर 10000 रुपये में बेचे जा रहे हैं। जिनका दो व चार पहिया गाड़ियों में जमकर इस्तेमाल हो रहा है।

इसके अलावा बाजार में चकाचौंध करने वाली हेडलाइटें भी उपलब्ध हैं, जो 100 रुपये से लेकर दो हजार रुपये में बेची जा रही हैं। बाजार में चीन निर्मित लाइटों की मांग ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed