बदरीनाथ हाईवे पर गिरे भारी बोल्डर: ऑलवेदर रोड चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से आया मलबा, छह घंटे बंद रही आवाजाही
बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जोशीमठ के मारवाड़ी से लेकर रड़ांग बैंड तक ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से हाईवे अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार सुबह हाईवे चौड़ीकरण के दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जोशीमठ के मारवाड़ी से लेकर रड़ांग बैंड तक ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से हाईवे अस्त-व्यस्त है। शुक्रवार सुबह हाईवे चौड़ीकरण के दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया। इससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
ये भी पढ़ें...सीएम हारे तो राजनीति से हो गया था मोहभंग: पढ़िए चंपावत सीट छोड़ने वाले गहतोड़ी की भावनाएं जान धामी ने दिया क्या जवाब?
बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग इस तरह की समस्या हर दिन सामने आती है। एनएच के द्वारा मलबा हटाने का काम किया गया, जिससे यातायात जल्दी बहाल किया जा सका।