फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health department employee returning after distributing medicines in Tehri drowned in ditch

Uttarakhand: दवाई बांटकर लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गदेरे में बहा, सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिल सका

Fri, 23 Aug 2024 09:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Aug 2024 09:49 PM IST
सार

घनसाली में स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी गदेरे में बह गया। गेंवाल गदेरे में उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
 

विज्ञापन
Health department employee returning after distributing medicines in Tehri drowned in ditch
कर्मचारी गदेरे में बह गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा प्रभावित गेंवाली गांव में दवाई बांटकर वापस लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी गदेरे में बह गया। गेंवाल गदेरे में उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


बीती रात से गेंवाली गांव में अतिवृष्टि से भारी तबाही मची है। आपदा प्रभावित गांव में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने सुबह स्वास्थ्य विभाग की छह सदस्यीय टीम घनसाली से रवाना हुई। गेंवाली गांव का सड़क मार्ग टूटने के कारण विभाग की टीम छह किमी पैदल चलकर गेंवाली गांव पहुंची। गेंवाली गांव में दवाई वितरण करने के बाद शाम को टीम वापस घनसाली लौट रही थी। गेंवाल गदेरे में बनी पुलिया बह जाने के कारण एसडीआरएफ ने वहां लकड़ी डालकर आवागन के लिए रास्ता बनाया। 
विज्ञापन


शाम पांच बजे लगभग स्वास्थ्य विभाग की टीम गदेरे को पार कर रही थी। इसी दौरान टीम में शामिल सैला गांव निवासी खवाड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर वार्ड ब्याय के पद पर तैनात बृजमोहन (55) पुत्र सेब दास उफनत गदेरे में बह गया। बालगंगा के नायब तहसीलदार बीरम सिंह पंवर ने बताया कि गदेरे में बहे बृजमोहन की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण रेसक्यू अभियान बंद करना पड़ा। शनिवार सुबह फिर से उसकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed