फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hate speech in Haridwar Dharmasansad: SIT formed in the case

हरिद्वार धर्मसंसद: भड़काऊ बयानबाजी के मामले में एसआईटी गठित, एएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में होगी जांच

Sun, 02 Jan 2022 12:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jan 2022 12:37 PM IST
सार

उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन आश्रम में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित धर्म संसद में संतों की ओर से हेट स्पीच दी गई थी।

विज्ञापन
Hate speech in Haridwar Dharmasansad: SIT formed in the case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरिद्वार धर्मसंसद में हेट स्पीच के मामले में विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। एएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इसका पर्यवेक्षण एसपी देहात देहरादून करेंगे।डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नांग्याल ने बताया है कि पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यति नरसिंहानंद और धर्मराज सिंधू भी मुकदमे में नामजद 
वहीं हेट स्पीच के मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी, संत धर्मदास, साध्वी अन्नपूर्णा भारती के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने अब डासना काली मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद और धर्मराज सिंधू को भी नामजद कर दिया है। इस मामले में अब तक पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। पुलिस नए आरोपियों को भी नोटिस तामील कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


हरिद्वार धर्मसंसद में हेट स्पीच: दो और संत मुकदमे में नामजद, वसीम रिजवी समेत तीन पहले से हैं आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन आश्रम में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित धर्म संसद में संतों की ओर से हेट स्पीच दी गई थी। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो देशभर में इसकी आलोचना हुई। ज्वालापुर निवासी गुलबहार कुरैशी की तहरीर पर पुलिस ने यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का मुकदमा दर्ज किया।

वायरल वीडियो के तूल पकड़ने के बाद हरिद्वार कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। इससे पहले पुलिस संतों को नजरअंदाज कर रही थी। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने मुकदमे में संत धर्मदास और साध्वी अन्नपूर्णा को भी नामजद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed