फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haryana police and haldwani police raid on way mall owner

हल्द्वानी के सीए के निवास पर हरियाणा पुलिस का छापा, खाली हाथ लौटें

Sat, 24 Nov 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Nov 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Haryana police and haldwani police raid on way mall owner
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने वॉक वे मॉल के मालिक और शहर के बड़े व्यवसायी नीरज शारदा के घर और प्रतिष्ठान पर छापा मारा। हालांकि, उनके नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस लौट गई। हरियाणा पुलिस नीरज शारदा, उनकी पत्नी रेनू, बेटे मोहक और बेटी मंगला के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में गैर जमानती वारंट लेकर पहुंची थी।

विज्ञापन


हरियाणा के हिसार जिले के शहर थाने के उपनिरीक्षक रोहताश सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने काठगोदाम के थानाध्यक्ष कमाल हसन को बताया कि उनके पास सीजेएम की ओर से जारी गैर जमानती वारंट हैं। इसमें नीरज शारदा, मंगला शारदा, रेनू और मोहक शारदा के नाम हैं। इनके खिलाफ नीरज के पार्टनर शशि लोहिया ने धारा 420, 467, 468, 471 का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि नामजद लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सिनेमा हॉल की संपत्ति हड़पी है। 
विज्ञापन


वादी के अनुसार वॉक वे स्थित सन सिनेमा के डायरेक्टर शशि लोहिया हैं। उनके सहयोगी के तौर पर सुनील गोयल हैं। दोनों ने दो सिनेमा हॉलों का संचालन करने के लिए 20 वर्ष का इकरारनामा 2014 में शारदा ग्रुप के साथ किया था। सिनेमा हॉलों का संचालन 15 जनवरी 2015 को शुरू हुआ था। कुछ दिनों बाद शारदा ग्रुप और सन सिनेमा के मालिकों में पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस मामले की जांच एसआईटी हल्द्वानी ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काठगोदाम थानाध्यक्ष वारंट तामील कराने के  लिए हरियाणा पुलिस के साथ वॉक वे मॉल गए। यहां उन्होंने मैनेजर जगदीश पंत और कर्मचारियों से पूछताछ की। यहां आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस फोर्स नीरज के घर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर पर नामजद लोग मौजूद नहीं थे। नीरज शारदा की मां ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गए हैं। नीरज का बेटा विदेश गया है। हरियाणा पुलिस नामजद आरोपियों को हिसार न्यायालय में पेश करने का निर्देश देकर वापस चली गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed