नैनीताल से लौटते समय हरियाणा भाजपा उपाध्यक्ष की कार खाई में गिरी, घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता लोचप की कार नैनीताल से लौटते समय कालाढूंगी से एक किमी पहले खाई में गिर गई।
हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के बाद घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई है।
हरियाणा भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुरेश भट्ट के पिता का वार्षिक श्राद्ध 19 जुलाई को था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरियाणा से तमाम वीआईपी दिग्गज झलुवाझाला खाम स्थित भट्ट के घर आए थे।
कार अनियंत्रित होकर करीब 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी
सुनीता लोचप भी अपने साथियों के साथ यहां पहुंची थी। शाम को नैनीताल में विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्विफ्ट डिजायर कार डीएल 01 सीएम 3724 से लौट रहे थे, तभी कालाढूंगी से एक किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में सुनीता लोचप के साथ सोनी अग्रवाल (30) पुत्री राजेंद्र प्रसाद, रजनीश (30) पुत्र जयपाल राठी, चरण सिंह (62) पुत्र रतन सिंह घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल भर्ती करवाया। नैनीताल से लौट रहे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ज्ञान चंद्र गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।