{"_id":"6543e85c9bd540c8220509b6","slug":"harsh-sharma-who-joined-the-aryan-student-organization-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-279768-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रात को पहनी दूसरे संगठन की माला, सुबह हो गई घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रात को पहनी दूसरे संगठन की माला, सुबह हो गई घर वापसी
विज्ञापन
Iहर्ष शर्मा एबीवीपी से बगावत कर आर्यन में हुए थे शामिलI
बुधवार देर शाम को आर्यन छात्र संगठन में शामिल हुए हर्ष शर्मा सुबह दोबारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में लौट आए।
छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ कार्यकर्ताओं के रुठने और मनाने का दौर शुरू हो गया है। बुधवार देर शाम को एबीवीपी के कार्यकर्ता हर्ष शर्मा ने संगठन की खिलाफत कर दी। कुछ वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्होंने एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप से कार्य किया। हमेशा छात्रों के बीच रहे। लेकिन संगठन ने उनकी जगह किसी दूसरे को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
हालांकि वह देर शाम तक दो बार आर्यन छात्र संगठन के पदाधिकारियों से मिले और वापस चले गए। लेकिन आखिर में आर्यन छात्र संगठन ने उनको अपना अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस दौरान आर्यन छात्र संगठन ने कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
बृहस्पतिवार सुबह से हर्ष आर्यन छात्र संगठन के संपर्क से बाहर हो गए। कार्यकर्ता उनको दिन भर खोजते रहे। वहीं बाद में पता चला कि वह दोबारा एबीवीपी में लौट आए है। सूत्रों के अनुसार एबीवीपी ने हर्ष को एक अन्य पद के लिए प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया है। वहीं हर्ष ने बताया कि वह आर्यन संगठन में शामिल हुए थे। अब फिर से परिवार में लौट आया हूं। वह शुरू से ही एबीवीपी का कार्यकर्ता है और आगे भी रहेंगे।