फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harsh firing at wedding case against groom father and relative Roorkee Uttarakhand news

Roorkee: शादी में हर्ष फायरिंग, दूल्हे के पिता और रिश्तेदार पर केस, छर्रे लगने से घायल हो गई थी महिला

Mon, 19 Feb 2024 02:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Feb 2024 02:20 PM IST
सार

16 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि शादी समारोह में किसी ने हर्ष फायरिंग की है। जिसमें एक महिला छर्रे लगने से घायल हो गई है। सूचना पर दरोगा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
Harsh firing at wedding case against groom father and relative Roorkee Uttarakhand news
हर्ष फायरिंग

विस्तार

शादी समारोह में दूल्हे के रिश्तेदार ने लाइसेंसी शस्त्र से फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे एक महिला को जा लगे और वह घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे के पिता और फायरिंग करने वाले रिश्तेदार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुर गांव में 16 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि शादी समारोह में किसी ने हर्ष फायरिंग की है। जिसमें एक महिला छर्रे लगने से घायल हो गई है। सूचना पर दरोगा आशीष भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। चला कि गांव में रामेश्वर गिरी के बेटे ललित मोहन गिरी उर्फ नीटू गिरी की शादी का रिसेप्शन था। जिसमें शशि निवासी आदर्श नगर रुड़की घायल हो गई थी। पुलिस ने महिला को मेडिकल कराने और तहरीर देने की बात कही। लेकिन महिला ने इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने फायरिंग करने वाले दूल्हे के रिश्तेदार की बाबत जानकारी ली। लेकिन किसी ने भी फायरिंग करने वाले का नाम नहीं बताया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले में दरोगा आशीष भट्ट की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर दूल्हे के पिता ललित मोहन गिरी और फायरिंग करने के वाले अज्ञात के रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही रिश्तेदार का नाम व पते की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...रंग लाया आंदोलन:  कई साल तक पैदल पगडंडी नापी, अब गाड़ी में बैठकर पहुंंचेंगे गांव, छलक पड़ी बुजुर्गों की आंखें

पुलिस पर बनाया राजनीतिक दबाव

हर्ष फायरिंग के मामले में दूल्हे के पिता ने पुलिस पर केस दर्ज न करने के लिए राजनीतिक दबाव भी बनाया। इस पर पुलिस ने राजनीतिक दबाव दरकिनार करते हुए कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस के बार-बार रिश्तेदार का नाम व पता पूछने पर कुछ जानकारी नहीं दी गई।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed