{"_id":"68fcd0521c88c9aec40200f6","slug":"hariyawala-village-selected-under-the-mp-model-scheme-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-125972-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सांसद आदर्श योजना में सहसपुर ब्लॉक के हरियावाला गांव का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सांसद आदर्श योजना में सहसपुर ब्लॉक के हरियावाला गांव का चयन
- सांसद ने जनपद के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से जानीं समस्याएं
विज्ञापन
विकासनगर/सेलाकुई। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डाॅ. नरेश बंसल ने इस वर्ष की सांसद आदर्श योजना में सहसपुर ब्लाॅक के ग्राम हरियावाला कलां का चयन किया है। गांव के विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए राज्यसभा सांसद ने शनिवार को हरियावाला कलां में आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता मिलन का आयोजन किया। ग्रामीणों से विकास योजनाओं के संबंध में सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी का संपूर्ण भारत के विकास का सपना है। यह सपना तभी पूरा हो सकता है, जब गांवों का विकास हो। उन्होंने कहा कि वह गोद लिए गांव को विकसित करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राम पंचायत योजनाओं को पोर्टल पर फीड कराने से लेकर सभी योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, विक्रम, जिला पंचायत सदस्य कंचन देवी, ग्राम प्रधान रजनी देवी, कोमल देवी, धीरज गुलेरिया, आशीष नेगी, मेघ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।