{"_id":"a7e5b74b40b272a612a5d56d0da341cd","slug":"harish-rawat-statement-about-modi-good-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरबीन से भी नहीं दिख रहे अच्छे दिन : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरबीन से भी नहीं दिख रहे अच्छे दिन : हरीश रावत
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन के सपने दिखाकर जनता को छला है। दूरबीन से भी अच्छे दिन दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
महंगाई से गरीबों की जेब खाली हो रही है। उक्त बातें उन्होंने सहसपुर विधान सभा क्षेत्र के जीआईसी होरावाला में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तिलवाड़ी-होरावाला मोटर मार्ग के साथ ही होरावाला-डोभरी के बीच कोट नदी पर बने पुल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चुनाव से पूर्व केंद्र सरकार ने कहा कि था कि विदेशों से काला धान लाकर लोगों के खातों में पैसे डाले जाएंगे। इसकी आस में रोजाना लोग अपने बैंक खाते चेक कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है। केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर लोगों की जेब खाली कर दी है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव रमेशचंद आजाद ने 22 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। सीएम ने सीएचसी सहसपुर के उच्चीकरण समेत 12 मांगों को हरी झंडी दे दी। सीएम ने कहा कि शेष मांगों को चुनाव के बाद फिर से सरकार आने पर पूरा कर दिया जाएगा। यह मांगें उन पर उधार रहीं।
एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर की अगुवाई में एनसीसी कैडेट्स ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। छात्रों ने मुख्यमंत्री के सम्मान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विपुल जैन, राजीव जैन, रवींद्र सिंह, संजय कुमार, सतपाल सिंह, जैदरफी अंसारी, खुर्शीद मलिक, सुमित नौटियाल, पीतांबर सिंह, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
इन घोषणाओं को हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने सीएचसी सहसपुर को संयुक्त चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करने के साथ ही होरावाला में 1800 मीटर आंतरिक सड़कें, भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन, नलकूप, तीन किमी सिंचाई नहर, जीआईसी की चहारदीवारी, चार कक्षा कक्ष, 80 सोलर लाइट, शवदाह निर्माण, होरावाला में सिंचाई नहरों के हेड पर कटअप वॉल, चांदपुर में राजीव गांधी मिनी स्टेडियम, बालूवाला, सोरना में तीन- तीन किमी पेयजल लाइन समेत 12 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।