फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat spoke before Pm visit in kedarnath

हरीश रावत का पीएम मोदी पर निशाना, ऑल वेदर रोड का डमरू न बजाएं

Sun, 30 Apr 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून Updated Sun, 30 Apr 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
harish rawat spoke before Pm visit in kedarnath
harish rawat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे पर बीजेपी चाहे जितनी उत्साहित हो, मगर कांग्रेस उसकी घेराबंदी का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। रविवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस पर एक लाइन की टिप्पणी दी- देर आयद, दुरुस्त आयद। उन्होंने कहा हम पीएम मोदी को बुलाते रहे, लेकिन वे नहीं आए। अब आ रहे हैं, तो केदारनाथ में पुख्ता इंतजामों के लिए कुछ देकर जाएं।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी तीन मई को केदारनाथ के कपाटोद्घाटन पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मोदी के दौरे की तेज होती तैयारियों के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पीएम का स्वागत है। देर से आ रहे हैं, मगर चलो आए, तो सही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कैबिनेट में केदारनाथ क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के लिए कई योजनाएं स्वीकृत करके केंद्र से पैकेज मांगा था। पीएम को अब इसका एलान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड का डमरू ही बजाना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेंद्र काबिल, महाराज मुझ से जवान

harish rawat spoke before Pm visit in kedarnath
harish rawat

गंगोत्री-यमुनोत्री में कपाटोद्घाटन में सीएम के न पहुंचने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि यह बहुत बड़ा मामला नहीं है। हर व्यक्ति के काम करने का अपना अंदाज होता है। त्रिवेंद्र सिंह रावत काबिल हैं और अपने ढंग से काम कर रहे हैं।

यमुनोत्री पहुंचने के लिए सतपाल महाराज के स्तर पर पालकी के इस्तेमाल पर उन्होंने हल्की-फुल्की टिप्पणी की। उन्होंने कहा महाराज मुझ से जवान हैं, पैदल भी जा सकते थे। मैं उनसे ज्यादा उम्रदराज हूं और पैदल गया था। उन्होंने कहा कि महाराज और पालकी के मामले को तूल देना ठीक नहीं। महाराज यमुनोत्री गए तो सही, ये देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed