फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat Post on social media said Yashpal Arya contested elections from Almora Uttarakhand Politics

Harish Rawat: सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट...इस बार चुनाव की चुनौती और भी कठिन, यशपाल आर्य के लिए कही ये बात

Tue, 05 Mar 2024 12:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:12 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने हरीश रावत ने कहा कि इस बार चुनाव की चुनौती और भी कठिन है। कहा कि 2019 में चुनाव प्रबंधन के अभाव में पार्टी का वोट बैंक घटा है।

विज्ञापन
Harish Rawat Post on social media said Yashpal Arya contested elections from Almora Uttarakhand Politics
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : Ani

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से मेरी इच्छा है कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य चुनाव लड़ें। उनके न लड़ने की स्थिति में प्रदीप टम्टा एक स्वाभाविक दावेदार हैं। दोनों की जीत के लिए काम करना मेरा धर्म है। 2019 में चुनाव प्रबंधन के अभाव में पार्टी का वोट बैंक घटा है।

विज्ञापन

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, चुनाव में इस बार की चुनौती और कठिन है। इसे लेकर मैंने चुनाव प्रबंधन को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उस पर मैं अब भी कायम हूं। मुझे उसकी याद दिलाने की किसी को भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कांग्रेस पार्टी पांचों लोकसभा संसदीय सीटों पर अच्छा चुनाव लड़ें और जीते।

विज्ञापन


पार्टी का वोट बैंक बहुत घट गया
इसके लिए काम करने को हम प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में प्रतिबद्ध हैं। लोकसभा चुनाव अत्यधिक कठिन और असाधारण परिस्थितियों में हो रहा है। 2012 के उपचुनाव में मैंने चुनाव प्रबंधन का काम संभाला था। 2014 के लोकसभा चुनाव में हमको राज्य और केंद्र की सत्तारोधी रुझान का सामना करना पड़ा था। उसके बावजूद भी चुनाव प्रबंधन के चलते टक्कर अच्छी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष की अपने चुनाव में व्यस्तता और नेता प्रतिपक्ष की शारीरिक असमर्थता के कारण चुनाव प्रबंधन अच्छा नहीं हो पाया था। मैं भी अपने चुनाव में फंसा रह गया। प्रबंधन के अभाव में पार्टी का वोट बैंक बहुत घट गया।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  भाजपा में जाने की चर्चाओं पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया विराम...जानें क्या दिया जवाब

किसी को भी मेरे योगदान पर संदेह करने का अधिकार नहीं है और मैं हमेशा सकारात्मक रहा हूं। बढ़ती उम्र के साथ क्षमता सीमित होती जाती है और पार्टी को चाहिए कि मेरी उपयोगिता व क्षमता का आकलन कर ही मुझसे अपेक्षा करें। वैसी भी क्रिकेट की भाषा में कोच और कप्तान को ही फ्रंट से नेतृत्व कर उदाहरण पेश करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed