फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat observes a silent fast to protest against the hike in electricity and water rates Uttarakhand

Uttarakhand: बिजली और पानी की दरें बढ़ाने के विरोध में हरीश रावत का मौन व्रत, बोले- महंगाई से आम लोग त्रस्त

Sat, 28 Mar 2026 12:04 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 28 Mar 2026 12:04 PM IST
सार

 पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मेरा सांकेतिक मौन व्रत लाखों उपभोक्ताओं को समर्पित है, जो बिजली व पानी की बढ़ने वाली दरों से अभी से ही झुलसने लगे हैं।

विज्ञापन
Harish Rawat observes a silent fast to protest against the hike in electricity and water rates Uttarakhand
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रस्तावित बिजली व पानी की दरें बढ़ाने के विरोध में मौन व्रत रखा। उन्होंने कहा, महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। वहीं, सरकार बिजली व पानी की दरें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने एलान किया कि मौन उपवास के बाद अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा।

विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा, नवरात्र के अवसर पर मेरा सांकेतिक मौन व्रत लाखों उपभोक्ताओं को समर्पित है, जो बिजली व पानी की बढ़ने वाली दरों से अभी से ही झुलसने लगे हैं। अभी बिजली की दरें बढ़ी भी नहीं हैं लेकिन लोग पहले से ही परेशान हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: आज मनाया जाएगा अर्थ ऑवर, रात को एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मां जगदंबा से प्रार्थना की कुछ ऐसा रास्ता निकालो कि लोगों पर आर्थिक बोझ कम हो। संयोग है कि आज इस उपवास के साथ मैं अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा, जिससे कुछ पीछे की ओर देखकर आगे के लिए अपनी सोच को विकसित कर सकूं। लेकिन मैं विवाह समारोह में रहूंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed