फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat helicopter emergency landing in gairsain

हरीश रावत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 12 Mar 2014 11:11 AM IST
अमर उजाला, गैरसैंण
अमर उजाला, गैरसैंण Updated Wed, 12 Mar 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
harish rawat helicopter emergency landing in gairsain

मौसम खराब होने से मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत के हेलीकॉप्टर को शाम साढ़े पांच बजे गैरसैंण में सलियाण बैंड पर लैंड करना पड़ा। अब सीएम रात को यहां गेस्ट हाउस में ही विश्राम करेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें, प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर डाला पति का खून
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद देहरादून लौट रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट भी हैं।

गैरसैंण में दो दिन का विधानसभा सत्र
हेलीकॉप्टर की आपातकालीन के बाद सीएम ने गेस्ट हाउस में जीएमवीएन गेस्ट हाउस में अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड के गैरसैंण में दो दिन का विधानसभा सत्र का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया है, जो मार्च या अप्रैल में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी में बगावत, उत्तराखंड में पूर्व मंत्री का इस्तीफा

गैरसैंण को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि पहले गैरसैंण और चौखुटिया के लोग आपस में बातचीत कर लें, तभी इस पर उचित निर्णय लेना ठीक रहेगा।

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर पैदा हुए असंतोष से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रिमंडल में अच्छी योग्यता के लोग हैं, जो अधिक जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

मार्च के अंत तक ठीक होंगी सड़के
उन्होंने 31 मार्च तक सभी सड़कों की मामूली टूटफूट को ठीक करने, हल्की टूटी पेयजल और बिजली लाइनों सहित स्कूलों की छोटी मरम्मत करने की बात कही।

पढ़ें, जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल

उन्होंने कहा कि मार्च 20 से 25 के बीच यात्रा मार्गों को ठीक कर दिया जाएगा। 24 किमी तक केदारनाथ यात्रा का रास्ता साफ कर दिया जाएगा।

बारिश के कारण हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एसडीएम केएस नेगी ने बताया कि बारिश के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर ने शाम 5.30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की है। मौसम के ठीक होने पर भी हेलीकाप्टर उड़ान भर पाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन और शासन को भी अवगत करा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक गैरसैंण में रिमझिम बारिश जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed