फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat_bhagat singh kosyari

बंद कमरे में मिले हरीश रावत और कोश्यारी

Sun, 08 Dec 2013 10:24 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 08 Dec 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
harish rawat_bhagat singh kosyari

प्रदेश की राजनीति के दो ध्रुव केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी डामकोठी पर एक-दूसरे से मिले। शनिवार देररात दोनों नेताओं की बंद कमरे में करीब एक घंटा बातचीत हुई। हालांकि नेताओं ने बातचीत को निजी बताया। लेकिन राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


दोनों मंत्री ठहरे से डामकोठी में

डामकोठी के एक वीआईपी कमरे में हरिद्वार सांसद एवं केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ठहरे हुए थे। रात को करीब साढ़े नौ बजे राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी डामकोठी पहुंच गए। दूसरे कमरे में उनके ठहरने का इंतजाम किया गया था।

विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद हरीश रावत अपने कमरे से निकलकर भगत सिंह कोश्यारी के कमरे में दाखिल हुए। इस दौरान भाजपा के तीन-चार कार्यकर्ता कोश्यारी के कमरे में मौजूद थे। रावत के आने के कुछ देर बाद कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं को बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक हुई वार्ता
इसके बाद कोश्यारी और रावत की करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। फोन पर बातचीत की बाबत पूछने पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उनके बीच केवल पारिवारिक बातें हुई हैं। इसका कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।


हम अक्सर मिलकर हालचाल जान लेते हैं। इत्तफाक से हम दोनों वहां ठहरे हुए थे तो मुलाकात हो गई। मुलाकात की बाबत हरीश रावत की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। उनके प्रवक्ता ठाकुर रतन सिंह ने बताया कि रावत मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed