{"_id":"a3105c431398311ce2025a1143e56450","slug":"harish-rawat-ask-help-to-japans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी तकनीक से हैं हरीश रावत को उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापानी तकनीक से हैं हरीश रावत को उम्मीदें
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 22 Nov 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के आपदाग्रस्त क्षेत्रों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों के कारगर उपचार के लिये जापान इंटर नेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (जायका) से तकनीकी सहयोग को अपेक्षा की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बीजापुर अतिथि गृह में प्रदेश के वन क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन तकनीकी सहायतित परियोजना के तहत संभावित कार्य योजना के संबंध में जायका के प्रतिनिधिमंडल से सीएम ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार संरक्षण एवं पुर्नस्थापना के लिए तकनीकी सहयोग पर बल दिया।
विज्ञापन
जापान और उत्तराखंड की संस्कृति समान
सीएम ने कहा कि आपदा की दृष्टि से जापान और उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति व कार्य संस्कृति लगभग समान है। उनकी तकनीकी हमारे यहां कारगार साबित हो सकती है, इसके लिये प्रारंभिक तौर पर कुछ आपदा क्षेत्र चिंहित कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिये जा सकते है। इसके लिए विश्व बैंक आदि से फंडिग की व्यवथा की जा सकती है।
विज्ञापन
60 भूस्खलन क्षेत्रों का भ्रमण
जपानी टीम के प्रमुख कीयी जिनायी ने बताया कि उनकी टीम ने प्रदेश के लगभग 60 भूस्खलन क्षेत्रों का भ्रमण किया है। वे 5 नवंबर से राज्य के भमण पर हैं। इस अवसर वन मंत्री दिनेश अग्रवाल, मुख्य सचिव नागराजन रविशंकर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव डा. रणवीर सिंह, प्रमुख वन संरक्षक एसएस शर्मा, सचिव अमित नेगी, जायका के यूकी ओकादा, नवूयाकी हिरोका, तकाकी तोयोदा, मिहो होटिकावा आदि मौजूद थे।