फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish rawat and Harak singh rawat Afraid for Arresting in horse trading

मुकदमा दर्ज होने के बाद हरदा की निगाह न्याय के देवता पर, हरक की सीबीआई पर

Sat, 26 Oct 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 26 Oct 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Harish rawat and Harak singh rawat Afraid for Arresting in horse trading
harish rawat/harak singh rawat - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड की सियासत में उथल पुथल के केंद्र में रहे पूर्व सीएम हरीश रावत और अब भाजपा में शामिल कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत एक बार फिर से आमने-सामने हैं। सीबीआई की ओर से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से यह स्थिति बनी है।

विज्ञापन


इतना साफ है कि इस पूरे प्रकरण में हरीश रावत की निगाह कोर्ट पर है और हरक सिंह सीबीआई के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक पेज पर समर्थकों को यह संकेत देने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


हरीश रावत ने लिखा कि उन्हें ईश्वर और न्याय के देवता पर पूरा भरोसा है। इससे पहले भी हरीश रावत न्याय के देवता पर आस्था जता चुके हैं। हाईकोर्ट में उनके मामले में सीबीआई को गिरफ्तारी की अनुमति भी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, हरक सिंह रावत की निगाह अब सीबीआई जांच पर है। हरक का दावा भी है कि सीबीआई की जांच में साबित हो जाएगा कि वे पूरी तरह से बेदाग हैं। वे जांच में सहयोग करेंगे।

हरक ने बृहस्पतिवार को इस मामले में पूछे जाने पर कहा कि उनके लिए मंत्री पद मायने नहीं रखता। हरक का इशारा उस आरोप की ओर है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने विधायकों की खरीद फरोख्त में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत से अपने लिए उपमुख्यमंत्री पद मांगा था। 

सीबीआई ने हरक सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है, लिहाजा हरक समर्थक भी दबाव महसूस कर रहे हैं। हरक के साथ परेशानी ये भी है वे भाजपा में कांग्रेसी भाजपाई हैं। इतना होने पर भी हरक के सुर तल्ख ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed