फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar's daughter Athiya got an opportunity to act on the big screen

Dehradun News: हरिद्वार की बेटी अदिया को मिला बड़े पर्दे पर अभिनय का अवसर

Fri, 22 Nov 2024 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Haridwar's daughter Athiya got an opportunity to act on the big screen
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ढाई आखर में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
I
Iहरिद्वार की बाल कलाकार आदिया अग्रवाल को बड़े पर्दे पर अभिनय का अवसर मिला है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ढाई आखर में आदिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर भूपतवाला निवासी पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं रेनू अग्रवाल की पुत्री आदिया अग्रवाल आठवीं की छात्रा है।
I
Iनारी संघर्ष पर आधारित फिल्म ढाई आखर में आदिया अग्रवाल ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही मृणाल कुलकर्णी की पोती का अभिनय किया है। कबीर कांबिनेशन निर्मित फिल्म में मृणाल कुलकर्णी के अलावा हरीश खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं। उत्तराखंड फिल्म प्रोडक्शन ने इस फिल्म की शूटिंग हरिद्वार और कनखल में की है।
विज्ञापन

I
I
I
Iफिल्म को प्रवीण अरोड़ा ने निर्देशित किया है। संदीप यादव ने कैमरामैन की भूमिका अदा की है। लाइन प्रोड्यूसर पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहद ही खास है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिल्मी कलाकारों एवं फिल्म निर्माताओं को प्रदेश में आमंत्रित कर रहे हैं। ढाई आखर देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आदिया अग्रवाल का अभिनय दर्शकों को अवश्य ही पसंद आएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed