फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Union Home Minister Amit Shah inaugurated newly constructed building of Patanjali University

Haridwar: अमित शाह ने किया पतंजलि विवि के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, कहा- यहां से नई ऊर्जा लेकर जा रहा हूं

Thu, 30 Mar 2023 10:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Mar 2023 10:10 PM IST
सार

गृहमंत्री ने कहा कि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के क्षेत्र में स्वामी रामदेव ने विगत 25 साल में अभूतपूर्व योगदान दिया है। योग-आयुर्वेद और स्वदेशी के आंदोलन के साथ-साथ बाबा रामदेव ने अब शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाए हैं।

विज्ञापन
Haridwar: Union Home Minister Amit Shah inaugurated newly constructed building of Patanjali University
पतंजलि विवि के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पतंजलि योगपीठ में पतंजलि विश्वविद्यालय के 300 करोड़ की लागत से निर्मित प्रशासनिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। शिलापट अनावरण के बाद पतंजलि विश्वविद्यालय का भ्रमण कर ऋषिग्राम में विगत नौ दिनों से चल रहे चतुर्वेदीय महापारायण यज्ञ में पूर्णाहूति दी। योग भवन पहुंचकर गृहमंत्री ने 10 हजार से अधिक श्रोताओं को संबोधित किया। कहा कि मुझे पतंजलि आकर सदैव नई ऊर्जा, नई चेतना, नई आशा मिलती है। मन में शांति व संतोष लेकर जा रहा हूं कि पतंजलि परिवार आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में देश का पुनरोद्धार करेगा। 

विज्ञापन


Haridwar: 100 युवाओं को बाबा रामदेव ने दी संन्यास दीक्षा, महोत्सव में पहुंचे मोहन भागवत और अमित शाह
विज्ञापन


पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंचने पर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। गृहमंत्री ने कहा कि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के क्षेत्र में स्वामी रामदेव ने विगत 25 साल में अभूतपूर्व योगदान दिया है। योग-आयुर्वेद और स्वदेशी के आंदोलन के साथ-साथ बाबा रामदेव ने अब शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाए हैं। भारतीय शिक्षा बोर्ड, पतंजलि गुरुकुलम्, आचार्यकुलम्, पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के माध्यम से मूल भारतीय परंपरा से हमारे चीर पुरातन ज्ञान को नई ऊर्जा मिल रही है। जल्द ही स्वामी रामदेव की एक लाख विद्यार्थियों वाली पतंजलि ग्लोबल यूनिवर्सिटी और पतंजलि ग्लोबल गुरुकुलम् का सपना पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि स्वामी रामदेव को देखता हूं तो इनमें आयुर्वेद और योग को पुनर्स्थापना करने वाला योगी, मल्टी नेशनल कंपनी के खिलाफ लड़ने वाला स्वदेशी का पुरोधा, विदेशों में योग का एंबेस्डर, कालेधन के खिलाफ संघर्ष करने वाला संन्यासी और शिक्षा का संपूर्ण स्वदेशीकरण करने वाला संकल्पवान शिक्षाविद् दिखता है। इनमें वैदिक शिक्षा को पुनः जीवित करने का भगीरथ कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण को देखकर आश्चर्यचकित हूं कि वो कैसे कंप्यूटर की तरह आयुर्वेद के रहस्य समझा रहे हैं। आयुर्वेद में 500 से अधिक रिसर्च पेपर्स पब्लिश करना बहुत बड़ी बात है। कहा कि पतंजलि संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित मृदा परीक्षण मशीन ‘धरती का डॉक्टर’ का अवलोकन किया, यह अद्भुत मशीन है। 

स्वामी रामदेव ने कहा कि हम भारतीय शिक्षा बोर्ड तथा पंतजलि विश्वविद्यालय के माध्यम से शिक्षा के स्वदेशीकरण का कार्य करने जा रहे हैं। कहा कि सब देशवासियों के रोम-रोम में राम के प्रति आस्था है। भगवान राम हमारे जीवन से लेकर पूरे जगत में प्रतिष्ठित हों। राम मंदिर के प्रति लोगों का सपना था कि उनकी आंखों के सामने यह ऐतिहासिक कार्य हो जाए। राम मंदिर की स्थापना और धारा 370 खत्म कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सौगात दी है। 

आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि की शोधपरक गतिविधियों से गृहमंत्री को अवगत कराया। कहा कि नव सन्यासी ऊर्जा से भारतीय संस्कृति और सनातन वैदिक परंपरा को पुनः स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित हैं। 

एक लाख किसानों को जैविक खेती से जोड़ा: बालकृष्ण 
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जैविक कृषि क्षेत्र में पतंजलि ने 19 से ज्यादा राज्यों में लगभग एक लाख से ज्यादा किसानों को जैविक कृषि से जोड़ा है। कहा कि इस देश के लिए जो आवश्यकता, संस्कृति, मर्यादा और परंपराओं के अनुसार जरूरी है पतंजलि उसे वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed