फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: There will be no idol immersion in any river including Ganga during festivals

Haridwar: उत्सवों के दौरान गंगा समेत किसी भी नदी में नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, ये है नई व्यवस्था

Sat, 27 Aug 2022 12:49 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Aug 2022 12:49 AM IST
सार

प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पूर्व में बैरागी कैंप, कनखल, वीआईपी घाट के पास विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। नगर निगम के अधिकारी अन्य संभावित जगहों पर भी कुंड बनाने के लिए जगह चिह्नित करेंगे।

विज्ञापन
Haridwar: There will be no idol immersion in any river including Ganga during festivals
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रस्तावित उत्सवों में गंगा समेत किसी भी नदी में मूर्ति और प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी महीनों में होने वाले उत्सव गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा आदि में गंगा में प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर चर्चा हुई।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने निर्देश दिए किसी भी उत्सव में गंगा और किसी भी नदी में प्रतिमाओं और मूर्ति को विसर्जित नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारी अभी से तैयारी शुरू करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्यारे लाल शाह, डीएफओ मयंक शेखर झा,  एमएनए दयानंद सरस्वती, सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता मंजू, शिखर पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिह्नित विसर्जन कुंड में करें प्रतिमाएं
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पूर्व में बैरागी कैंप, कनखल, वीआईपी घाट के पास विसर्जन कुंड बनाए गए हैं। नगर निगम के अधिकारी अन्य संभावित जगहों पर भी कुंड बनाने के लिए जगह चिह्नित करेंगे। ताकि प्रतिमा विसर्जन में किसी तरह की कोई परेशानी न आए। विसर्जन कुंड के पास सभी प्रकार की पर्याप्त व्यवस्थाएं दी जाएं।


गंगा घाटों की रखें साफ सफाई
जिलाधिकारी ने कस्सावान नाला, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, गंगा के किनारे आर्गेनिक खेती, गंगा घाटों में स्थापित चेंजिंग रूम की साफ-सफाई, विभिन्न गंगा घाटों और नालों पर हुए अतिक्रमण, नालों की सफाई आदि  को लेकर भी निर्देश दिए। कहा कि गंगा में किसी भी तरह की गंदगी गिरने न दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed