{"_id":"5fe739cf8e052b5b940028ee","slug":"haridwar-sexual-assault-and-murder-case-dgp-ashok-kumar-order-daily-vigil-on-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार दुष्कर्म कांड: डीजीपी अशोक कुमार ने दिए मामले की प्रतिदिन निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार दुष्कर्म कांड: डीजीपी अशोक कुमार ने दिए मामले की प्रतिदिन निगरानी के निर्देश
Sat, 26 Dec 2020 07:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में बच्ची की हत्या पर बवाल
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी अशोक कुमार ने शनिवार को डीआईजी रेंज नीरू गर्ग और एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदेई के साथ दुष्कर्म कांड की समीक्षा की। उन्होंने इस मामले की विवेचना और फिर कोर्ट में ट्रायल के दौरान भी डे टू डे निगरानी करने की बात कही। डीजीपी ने परिजनों को भी आश्वासन दिया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जिस दिन घटना हुई उसी दिन मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर केस को वर्क आउट कर दिया गया था। सहअभियुक्त (मुख्य आरोपी का मामा) फरार चल रहा है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ एसओजी और एसटीएफ की टीमों को भी लगाया गया है। फरार चल रहे आरोपी राजीव की ससुराल फैजाबाद में है। इसके अलावा अन्य कई ठिकानों की जानकारी भी मिली है। सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि डीआईजी से बात की गई है। मामले की डे-टू-डे मॉनिट्रिंग करनी है। कोर्ट में ट्रॉयल के दौरान भी हर रोज निगरानी करनी है। जघन्य अपराध है लिहाजा फांसी की सजा का भी प्रावधान है। प्रयास रहेगा कि सख्त से सख्त सजा हो सके। परिजनों को पुलिस की कार्यक्षमता पर विश्वास रखना होगा। अनावश्यक बातों में पुलिस की एनर्जी को वेस्ट ना कराई जाए।