{"_id":"66b63ecb1af45cbc5a046d08","slug":"haridwar-roorkee-development-authority-sealed-illegal-construction-of-core-college-manager-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, सील किया कोर कॉलेज के प्रबंधक का अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, सील किया कोर कॉलेज के प्रबंधक का अवैध निर्माण
Fri, 09 Aug 2024 09:38 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:38 PM IST
सार
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। टीम ने तीन जगह अनाधिकृत निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।
विज्ञापन
अवैध निर्माण सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से बिना अनुमति के चल रहे निर्माण पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण की टीम ने कोर कॉलेज के प्रबंधक समेत तीन के निर्माण कार्य को सील कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। टीम ने तीन जगह अनाधिकृत निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। प्राधिकरण के सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि अहिल्या ब्लॉक में कोर कॉलेज के प्रबंधक श्रेयांस जैन का भवन निर्माण चल रहा था।
विज्ञापन
इसे मौके पर जाकर जांचा गया तो वह प्राधिकरण की अनुमति संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे में उनका निर्माण कार्य रोककर भवन को सीज कर दिया गया। वहीं, नया बाईपास स्थित खटकी में बाबू भगत और हवेली होटल से आगे भगत का बिना अनुमति के चल रहे निर्माणाधीन भवन को सील किया गया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन