{"_id":"66e471e3c7f7d93375009642","slug":"haridwar-robbery-police-claim-important-clues-found-regarding-criminals-may-arrest-soon-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar Robbery: पुलिस का दावा- बदमाशों को लेकर मिले अहम सुराग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar Robbery: पुलिस का दावा- बदमाशों को लेकर मिले अहम सुराग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
Fri, 13 Sep 2024 10:40 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:40 PM IST
सार
एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में पांच हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
शोरूम में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम में डकैती के प्रकरण में पुलिस अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अहम सुराग मिले हैं। खोजबीन में जुटी टीमें आरोपियों के करीब पहुंच गई हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली एनसीआर में टीमें डटी हुई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में पांच हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की 11 टीमें गठित करते हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए बाहरी राज्यों में रवाना कर दी थी। बदमाशों के हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एनसीआर, पंजाब में सुराग मिलने के बाद टीमें वहां पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Roorkee: अधिवक्ता को पौने दो घंटे किया डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वारंट दिखाया, फिर की सवा दो लाख की डिमांड
विज्ञापन
बदमाशों के बारे में पुलिस टीमों को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। आरोपियों को ट्रेस भी कर लिया गया है और टीमें उनके करीब पहुंचने वाली हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। बदमाशों के तार हरियाणा के फरीदाबाद, कैथल और चंडीगढ़ से जुड़े हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अहम सुराग मिले हैं। बदमाशों की खोजबीन जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।