फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Prisoners serving life sentence in murder case dies under suspicious circumstances

Haridwar: हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Mon, 24 Apr 2023 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Apr 2023 08:03 PM IST
सार

ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद निवासी महमूद का बेटा नूर अहमद (74) को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। करीब 12 साल से नूर अहमद जेल में सजा काट रहा था।

विज्ञापन
Haridwar: Prisoners serving life sentence in murder case dies under suspicious circumstances
जेल में कैदी की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम जेल में पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जहां फोरेंसिक विशेषज्ञ की मौजूदगी में डाॅक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक, ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद निवासी महमूद का बेटा नूर अहमद (74) को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। करीब 12 साल से नूर अहमद जेल में सजा काट रहा था। सोमवार को तड़के नमाज पढ़ने के लिए उठा और वजू करने लगा। इसी बीच तबीयत बिगड़ी और पीछे की तरफ गिर गया।
विज्ञापन


Nainital News: गौला नदी में घायल मिली छह वर्षीय बच्ची की मौत, खेलते समय डंपर से गिरने की बात आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर बंदी रक्षक तत्काल जेल के अंदर ही बने अस्पताल में उसे ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने प्रशासन और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। तहसील से नायब तहसीलदार आरके नौटियाल और सिडकुल थाना से दरोगा बलवंत जेल पहुंचे।

नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से शव को ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है। एम्स में पैनल के बीच पोस्टमार्टम होगा। नायब तहसीलदार आरके नौटियाल ने बताया कि हृदय गति रुकने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरा कारण स्पष्ट हो पाएगा।

तो इसलिए शव को भेजा गया एम्स

कारागार या फिर पुलिस अभिरक्षा में मौत होने के बाद शव का पोस्टमार्टम डाॅक्टरों का पैनल करता है। जिसमें फोरेंसिक विशेषज्ञ की भी मौजूदगी रहती थी। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ की मौजदूगी में पूरे पैनल के बीच कैदी के शव का पोस्टमार्टम ऋषिकेश एम्स में होगा। यहां फोरेंसिक विशेषज्ञ न होने के कारण शव को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद जेल के अंदर ही अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां मौत हो गई। हत्या के मामले में नूर अहमद को उम्रकैद की सजा हुई थी। प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था।
- मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed