{"_id":"623ef2c47d06466ea777e67c","slug":"haridwar-panchayat-elections-reservation-dates-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : पंचायत चुनावों के आरक्षण की तिथियां जारी, लंबे समय से हैं प्रतिनिधियों के पद खाली, चुनाव आयोग ने लगाई थी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : पंचायत चुनावों के आरक्षण की तिथियां जारी, लंबे समय से हैं प्रतिनिधियों के पद खाली, चुनाव आयोग ने लगाई थी रोक
Sat, 26 Mar 2022 04:34 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 26 Mar 2022 04:34 PM IST
सार
आरक्षण प्रस्तावों का अनंतिम प्रकाशन चार अप्रैल को किया जाएगा। इसके बाद पांच अप्रैल से सात अप्रैल तक आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां ली जाएंगी। आठ अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच जिलाधिकारी के स्तर से आरक्षण पर आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार जिले में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों में स्थान और पदों के आरक्षण की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इस पर आचार संहिता लागू होने की वजह से पहले चुनाव आयोग ने रोक लगा दी थी। आचार संहिता खत्म होने के बाद शासन ने यह कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव ओमकार सिंह की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, आरक्षण प्रस्तावों का अनंतिम प्रकाशन चार अप्रैल को किया जाएगा। इसके बाद पांच अप्रैल से सात अप्रैल तक आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां ली जाएंगी। आठ अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच जिलाधिकारी के स्तर से आरक्षण पर आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पद खाली नहीं फिर भी हर साल पहाड़ से दून में हो रहे तबादले, दो साल बाद अब इन शिक्षकों की मुराद होगी पूरी
विज्ञापन
13 अप्रैल को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद आरक्षण प्रस्ताव 16 अप्रैल को निदेशालय को उपलब्ध कराना होगा। 18 अप्रैल को राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद आयोग के स्तर से पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी। गौरतलब है कि लंबे समय से चुनाव न होने की वजह से हरिद्वार जिले में पंचायतों में प्रतिनिधियों के पद खाली हैं।
हरिद्वार : पंचायत चुनावों के आरक्षण की तिथियां जारी, लंबे समय से हैं प्रतिनिधियों के पद खाली, चुनाव आयोग ने लगाई थी रोक