फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher transfer, despite the post is not vacant, Every year transfers are taking place from hill to doon

उत्तराखंड: पद खाली नहीं फिर भी हर साल पहाड़ से दून में हो रहे तबादले, दो साल बाद अब इन शिक्षकों की मुराद होगी पूरी

Sat, 26 Mar 2022 12:55 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Mar 2022 12:55 PM IST
सार

प्रदेश में तीन साल से तबादला सत्र शून्य है, लेकिन धारा 27 के तहत इन वर्षों में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिश पर पहाड़ के विभिन्न जिलों से देहरादून जिले में शिक्षकों के तबादलों के आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
Teacher transfer, despite the post is not vacant, Every year transfers are taking place from hill to doon
तबादला - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

विस्तार

राजधानी दून में बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों के पद खाली नहीं हैं। इसके बावजूद बिना पद खासकर बेसिक के शिक्षकों के पहाड़ से देहरादून में हर साल तबादलों के आदेश हो रहे हैं। 2019 से अब तक तीन सौ से अधिक शिक्षकों के तबादलों के आदेश हुए। अब इस साल विभिन्न वजहों से कुछ शिक्षकों के पद खाली होने पर दो साल बाद 104 शिक्षकों की देहरादून में तैनाती की मुराद पूरी हो पाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रदेश में तीन साल से तबादला सत्र शून्य है, लेकिन धारा 27 के तहत इन वर्षों में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिश पर पहाड़ के विभिन्न जिलों से देहरादून जिले में शिक्षकों के तबादलों के आदेश जारी किए गए। हैरानी की बात यह है कि शासन ने बिना खाली पदों के शिक्षकों के तबादलों के आदेश कर दिए।
विज्ञापन


23 सितंबर 2020 को भी कुछ शिक्षकों के तबादलों के आदेश किए गए
उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 की धारा-27 के तहत राजकीय प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक एवं कुछ प्रधानाध्यापकों के पहले 2019 में तबादलों के आदेश हुए। इसके बाद 23 सितंबर 2020 को भी कुछ शिक्षकों के तबादलों के आदेश किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखी पोस्ट: शपथ ग्रहण समारोह का साधारण निमंत्रण पत्र मिलने से आहत, पढ़िए आगे क्या कहा?

देहरादून में जगह न होने से तबादला आदेश के बावजूद ये शिक्षक देहरादून पहुंचे भी नहीं थे कि इस साल 150 से अधिक शिक्षकों के तबादलों के आदेश कर दिए गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिना पद शिक्षकों के तबादलों के आदेश से इन शिक्षकों को देहरादून में तैनाती नहीं दी गई।

अब इस साल मार्च में छात्र संख्या बढ़ने, कुछ शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने एवं कुछ शिक्षकों की पदोन्नति से बेसिक एवं जूनियर हाईस्कूलों के करीब 100 से अधिक शिक्षकों के पद खाली हुए हैं। यही वजह है कि 2019 और 2020 में जिन शिक्षकों के तबादलों के आदेश हुए हैं। उनमें से 104 शिक्षकों की इस साल देहरादून आने की मुराद पूरी हो सकेगी। 


इस आधार पर ये शिक्षक पा सकेंगे तैनाती 
राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों को दांपत्य नीति, विकास योजनाओं के लिए परिसम्पति अधिग्रहण, सेना, अर्द्धसैनिक बल में तैनात कार्मिकों की शिक्षिका पत्नियों, विधवा, तलाकशुदा एवं गंभीर बीमारियों के आधार पर तबादले किए गए थे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने इन तबादलों की सिफारिश की थी। जो अब देहरादून में तैनाती पा सकेंगे। 

धारा 27 के तहत शिक्षक देहरादून या हल्द्वानी में तबादला चाहते हैं। इस साल देहरादून में शिक्षकों के कुछ पद खाली हुए हैं, इन पदों पर विभिन्न जिलों से तबादला पाकर आने वाले शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। 
- बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed