फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Panchayat Chunav: Five accused of stone pelting arrested, case registered against six

Haridwar Panchayat Chunav: पथराव और तोड़फोड़ के पांच आरोपी गिरफ्तार, छह पर मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Sep 2022 08:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/बहादराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/बहादराबाद Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Sep 2022 08:33 PM IST
सार

राष्ट्रीय इंटर कालेज रोहालकी में मतगणना के दौरान ग्राम भगतनपुर-आबिदपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी रशिया निवासी इब्राहिमपुर, पथरी चुनाव हार गई थीं। वह अपने पति अजमल खान के साथ मतगणना स्थल से बाहर गेट पर आ गई।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Chunav: Five accused of stone pelting arrested, case registered against six
पथराव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार के बहादराबाद में मतगणना स्थल के बाहर पथराव और तोड़फोड़ करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कांग्रेसी नेता मुकर्रम अंसारी सहित आठ नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय इंटर कालेज रोहालकी में मतगणना के दौरान ग्राम भगतनपुर-आबिदपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी रशिया निवासी इब्राहिमपुर, पथरी चुनाव हार गई थीं। वह अपने पति अजमल खान के साथ मतगणना स्थल से बाहर गेट पर आ गई। इसके बाद उनके करीब 60 समर्थकों ने मतगणना अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


Haridwar Panchayat Chunav: एतिहासिक बढ़त से भाजपा गदगद, बनाएगी जिला पंचायत का बोर्ड- निशंक
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य गेट से करीब 50 मीटर दूर अलीपुर रोड पर लगी बैरिकेडिंग के पास सभी एकत्र हो गए। इसके साथ ही जिला पंचायत सीट से रवि के चुनाव हारने के बाद सराय निवासी कांग्रेसी नेता मुकर्रम अंसारी अपने समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग पर एकत्र हो गए। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतगणना में लगे अधिकारियों और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 


ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के साथ गाली-गलौज करते हुए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। रोकने पर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलें तोड़ डाली। जिसमें इंस्पेक्टर बीएल भारती और बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा घायल हो गए थे। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि अलीपुर रोड स्थित बाग से भागते हुए आरोपी अहसान अली,  कुर्बान, साहिब, अशरफ, अनीस निवासीगण निवासी इब्राहिमपुर पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि फरार रशिया और अजमल निवासी इब्राहिमपुर और मुकर्रम निवासी ग्राम सराय की तलाश की जा रही है। 

इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कांग्रेसी नेता सहित आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि धारा 147, 148, 307, 333, 353, 323, 504, 506, 188, 34 आईपीसी और 3/4 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि 60 अज्ञात आरोपियों की सीसीटीवी कैमरे से पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed