फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Panchayat Chunav 2022 Vote Counting bjp wins 14 seats for Jilla panchayat till now

Haridwar Panchayat Chunav: जिपं चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त, 26 के नतीजे आए, 14 पर किया कब्जा

Thu, 29 Sep 2022 09:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Sep 2022 09:46 PM IST
सार

अंतिम परिणाम आने तक बाजी भाजपा और बसपा में किसी भी दल के हाथ लग सकती है। अभी तक के परिणाम से भाजपा बेहद उत्साहित है।

विज्ञापन
Haridwar Panchayat Chunav 2022 Vote Counting bjp wins 14 seats for Jilla panchayat till now
भाजपा झंडा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में पहली बार भगवा बुलंद होता दिखाई दे रहा है। देर शाम तक जिला पंचायत की 44 सीटों में से 26 सीटों के जो नतीजे आए हैं, उनमें सर्वाधिक 14 सीटें लेकर भाजपा फिलहाल सबसे आगे है। नौ सीटों के साथ बसपा उसे टक्कर दे रही है। दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर आप ने जीत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अंतिम परिणाम आने तक बाजी भाजपा और बसपा में किसी भी दल के हाथ लग सकती है। अभी तक के परिणाम से भाजपा बेहद उत्साहित है। पार्टी ने जिले में अब तक हुए चार जिला पंचायत चुनावों में चार से अधिक सीटें नहीं जीती थीं। 14 सीटें जीत कर पार्टी की निगाह अब जिला पंचायत की सत्ता पर लगी है।
विज्ञापन


Haridwar: ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अंतिम परिणाम आने के बाद ही असली तस्वीर साफ होगी। जिले में नतीजों को लेकर दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों में गहमाहमगी बनी हुई है। कई स्थानों पर टकराव, पथराव और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई हैं। टिकोला सीट पर बसपा प्रत्याशी की जीत के बाद हंगामा हो गया, यहां भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।


2024 लोस चुनाव के लिए संजीवनी : भट्ट

इस जीत ने भाजपा की विधानसभा चुनाव की हार के जख्म पर मरहम का काम किया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 11 में से तीन सीटों पर सिमट गई थी, जबकि 2017 में उसने आठ सीटें जीतीं थीं। बकौल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, यह जीत 2024 के चुनाव के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत और काम को सराहते हुए उन्हें ये उपहार दिया है। जनता ने सीएम पुष्कर धामी के काम और उनकी नीतियों पर भी मुहर लगा दी है। वहीं अंकिता हत्याकांड के मद्देजनर भाजपा हरिद्वार पंचायत चुनाव में जीत का जश्न नहीं मनाएगी। भट्ट ने इस संबंध में जिलाध्यक्ष को निर्देश जारी कर दिए हैं।


कांग्रेस को लगा करार झटका

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। अभी तक उसके खाते में दो सीटें ही आई हैं। हरिद्वार ग्रामीण सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनकी बेटी अनुपमा के हिस्से में कुछ खास नहीं लगा। बताया जा रहा है कि अनुपमा के क्षेत्र की चारों सीटों पर कांग्रेस हार गई। भाजपा को सबसे अधिक चार सीटें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के क्षेत्र से मिलीं। लक्सर में भी भाजपा ने तीन सीटें जीतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed