फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Woman dead body found in drain police suspected of murder

Haridwar: नाले में मिला महिला का शव, पीठ पर रखा हुआ था रेत से भरा कट्टा, हत्या की आशंका

Tue, 17 Jan 2023 08:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jan 2023 08:25 PM IST
सार

गैस प्लांट चौकी के पीछे पुलिसकर्मियों के आवास बने हुए हैं। वहां से कुछ ही दूरी पर एक नाला है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
Haridwar News: Woman dead body found in drain police suspected of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली की पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र (गैस प्लांट) के पीछे नाले में 32 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाने के बाद शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव का मुंह नाले के अंदर की तरफ था और उसकी कमर पर रेत से भरा प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गैस प्लांट चौकी के पीछे पुलिसकर्मियों के आवास बने हुए हैं। वहां से कुछ ही दूरी पर एक नाला है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


Uttarakhand: टिहरी में दर्दनाक हादसा, सलडोगी के पास कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की कमर के ऊपर रेत से भरा प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। मुंह नाले में अंदर की तरफ था। शव के पास ही एक पर्स मिला जिसमें से एक मोबाइल और एक कार्ड बरामद हुआ है। मोबाइल गीला होने के कारण बंद है। वहींकार्ड किसी कंपनी का प्रतीत हो रहा है लेकिन उस पर किसी का नाम नहीं लिखा है।


सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सदर बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट तत्काल मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पर किसी तरह के निशान नहीं हैं। गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

एसएसपी ने दिए गहनता से जांच के निर्देश
एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने जल्द इस पूरे मामले की स्थिति साफ करने के निर्देश दिए हैं। महिला नाले तक कैसी पहुंची और ये हत्या या फिर आत्महत्या है पुलिस ने इन सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed