फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar news: Woman arrested for filing case against Shantikunj manager Pranav Pandya

Haridwar: शांतिकुंज के प्रबंधक प्रणव पंड्या पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला देहरादून से गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2022 08:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Sep 2022 08:51 PM IST
सार

बता दें कि वर्ष 2020 के जुलाई माह में चंद्रकला साहू निवासी छत्तीसगढ हाल पता देहरादून ने शांतिकुंज प्रबंधक प्रणव पंड्या और शैल बाला पंड्या के खिलाफ धारा 376, 506, 34 में मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Haridwar news: Woman arrested for filing case against Shantikunj manager Pranav Pandya
महिला गिरफ्तार(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

हरिद्वार में शांतिकुंज के प्रबंधक प्रणव पंड्या और शैल बाला पंड्या के खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज कराने के मामले में फरार चल रही महिला को नगर कोतवाली पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक वर्ष 2020 के जुलाई माह में चंद्रकला साहू निवासी बी-885 एनटीपीसी थाना दरी जिला कोरबा छत्तीसगढ हाल पता-यूनीसन वर्ल्ड स्कूल मक्कावाला गांव मसूरी डायवर्जन रोड थाना राजपुर देहरादून ने शांतिकुंज प्रबंधक प्रणव पंड्या और शैल बाला पंड्या के खिलाफ धारा 376, 506, 34 में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


Hate Speech Case:  जितेंद्र नारायण त्यागी सशर्त जमानत पर हुए हरिद्वार जेल से रिहा, संतों ने किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि विवेचना के दौरान दोनों नाम गलत पाए गए। इसके बाद मनमोहन, हरगोविंद, तोषण साहू, चंद्रकला साहू, सुनीता शर्मा आदि के नाम फर्जी मुकदमा दर्ज कराने में सामने आए थे।

इसमें से मनमोहन, हरगोविंद एवं तोषण साहू को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया कि एसआई अशोक कश्यप की टीम ने आरोपी फरार चल रही महिला चंद्रकला साहू को गांव मक्कावाला मसूरी डायवर्जन रोड थाना राजपुर जिला देहरादून से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed